छुटकारा !    कविताएं !    देख! तेरे संसार की हालत... !    गोद लेने वालों की पसंद : बेटियां !    स्कूली दिनों में तंग किया जाता था मुझे : निकी !    रोजगारोन्मुखी शिक्षा सरकार की प्रतिबद्धता : बाली !    काम ही से पहचान : यामी !    पृथ्वीराज : अभिनय की बात करो !    बहुत कुछ रखा है नाम में !     क्वेश्चन क्लब !    

सरकारी डाक्टर मोहाली के निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करता काबू

Posted On August - 30 - 2012

राजीव जैन

मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू ने मोहाली में छापा मारकर डा. समीर कौशल को पकड़ा, जो कि संगरूर में सरकारी नौकरी के साथ मोहाली एक निजी असपताल में भी काम कर रहा था। -दैनिक ट्रिब्यून

मोहाली, 30 अगस्त। मोहाली के सेक्टर-70 में स्थित अमर अस्पताल में एक सरकारी डाक्टर द्वारा प्राइवेट तौर पर काम करने की शिकायत मिलने पर आज मुख्य संसदीय सचिव पंजाब डा. नवजोत कौर सिद्धू ने छापा मारकर प्रैक्टिस कर रहे सरकारी डाक्टर को पकड़ा है जबकि  पकड़े गए इस डाक्टर ने इस कार्रवाई को उसके खिलाफ  एक साजिश बताया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह डा. नवजोत कौर सिद्धू अपने कुछ अन्य अधिकारियों को अपने साथ लेकर मोहाली के सेक्टर-70 में स्थित अमर अस्पताल में पहुंची तथा वहां कथित तौर पर काम कर रहे डा. समीर कौशल को काम करते हुए पकड़ा, जो कि सीनियर मेडिकल अफसर के तौर पर सिविल अस्पताल कोहरियां (संगरूर) में तैनात है, परन्तु वहां अपनी ड्ïयूटी की बजाय यहां पर निजी तौर पर प्रैक्टिस कर रहा था। श्रीमती सिद्धू ने डा. समीर कौशल को जब इस संबंधी पूछा तो उन्होंने यहां प्रैक्टिस करने की बात को नकारते हुए कहा कि वह तो यहां सेवा कर रहे हैं। जब डा. नवजोत कौर ने उनको कहा कि संगरूर के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी न करने संबंधी लोगों की उनके खिलाफ  कई शिकायतें हैं तो डा. समीर ने कहा कि उन्होंने वहां से छुट्टी ले रखी है। डा. नवजोत ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल में यहां डक्टरों की नेम प्लेट लगी होती है वहां डाक्टर समीर कौशल का नाम लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस डाक्टर के खिलाफ  बनती कार्रवाई की जाएगी।  इस संबंधी डॉ. समीर कौशल ने सम्पर्क करने पर अपने पर लगे आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि यह सारी कार्रवाई भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने स्वरोजगार की योजना चलाई थी, तो उस समय उन्होंने 5 वर्ष की छुट्टी लेकर प्रेक्टिस का कार्य शुरू किया था, 31 अगस्त को उनकी सेवानिवृत्ति का दिन है और आज वह छुट्टी लेकर कंप्यूटर पर अपनी सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज तैयार कर रहे थे। जिस समय डॉ. नवजोत कौर सिद्धू अपने चैकअप के लिए आई तो उन्हें कोई अन्य डाक्टर चैक करने लगा परंतु जब डॉ. सिद्धू ने इस बात पर जोर दिया कि वह तो सिर्फ डॉ. कौशल से चैकअप कराएगी तो वह मानवता के नाते उनका चैकअप करने के लिए आए। समाचार लिखे जाने तक आरोपी डाक्टर मटौर थाने में था।


Comments Off
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading ... Loading ...
Share |
Both comments and pings are currently closed.

Comments are closed.

समाचार में हाल लोकप्रिय

  • मौसम

    Delhi, India 34 °CWidespread Dust
    Chandigarh, India 32 °CSunny
    Ludhiana,India 32 °CSunny
    Dehradun,India 31 °CHaze

क्रिकेट

Powered by : Mediology Software Pvt Ltd.