जी का जंजाल बने खराब ट्रांसफार्मर !    आसान नहीं टीवी पर काम सिमरन !    दीवाना बना देता है सिनेमा !    पचास साल बाद गुरुदत्त की तलाश !    भाईचारे पर बादशाहत भी कुर्बान -अर्जुन कपूर !    उस दिन का इंतजार है: नेहा मेहता !    प्यार एक खुशनुमा अहसास रेहान मलिक !    खुशखबरी का इंतज़ार है : साशेह आगा !    सिर्फ बाहरी खूबसूरती से ना आंकें : दीपिका !    गलती सुधारी है अयान मुखर्जी !    

धांधली की बात अब स्पष्ट : भाजपा

Posted On September - 4 - 2012

नयी दिल्ली, 4 सितंबर  (भाषा)।  कोयला ब्लॉक आवंटन के मामले में सीबीआई द्वारा आज कई स्थानों पर की गई छापेमारी के संदर्भ में भाजपा ने कहा कि इससे साफ हो गया है कि कोयला खदानों के आवंटन में धांधली हुई जिसके लिए संप्रग सरकार और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जिम्मेदार हैं।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी कहा,’आखिर में सीबीआई की जांच प्रधानमंत्री के दरवाजे तक पहुंचेगी लेकिन जिस सीबीआई के बॉस स्वयं प्रधानमंत्री हों वह उनकी जांच कैसे करेगी। इसलिए हम प्रधानमंत्री के इस्तीफे की और स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।’  जावड़ेकर ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा,’सीबीआई के छापों से यह बात साफ हो गई है कि कोयले के आवंटन में बहुत कुछ काला है और धांधली हुई है।’
जावड़ेकर ने कहा कि सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री..पी चिदंबरम और कपिल सिब्बल इस मामले में देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। ‘एक तरफ चिदंबरम ने कहा कि कोयला खदानों में खनन नहीं होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ, वहीं सिब्बल ने कहा कि आवंटन रद्द करना असंभव है क्योंकि बैंकों के तीन लाख करोड़ रुपए लगे हैं।’ ‘सरकार ही कह रही है कि खदान में खनन और उत्पादन शुरू नहीं हुआ। जब काम शुरू नहीं हुआ तो बैंक तीन लाख करोड़ रुपए क्यों देंगे? वह (सिब्बल) बढ़ा चढ़ाकर आंकड़ा पेश कर रहे हैं।’


1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading ... Loading ...
Share |
Both comments and pings are currently closed.

Comments are closed.

समाचार में हाल लोकप्रिय

  • मौसम

    Delhi, India 43 °CWidespread Dust/Windy
    Chandigarh, India 42 °CSunny
    Ludhiana,India 42 °CSunny
    Dehradun,India 27 °CHaze

क्रिकेट

Powered by : Mediology Software Pvt Ltd.