एसपी दत्त, तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी !    साथी की जान बचाते तीन ने जान गंवायी !    कारोबारी समेत परिवार के सात लोगों की चाकुओं से गोद कर हत्या !    चार के खिलाफ आरोप पत्र दायर !    गर्मी ने झुलसाया, पारा 46 डिग्री !    कांग्रेस हार को नम्रता के साथ स्वीकार करे : बादल !    राष्ट्रपति का शिमला दौरा आज !    कार्तिक पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना !    पूर्व मंत्री ने गोवा की एक फर्म के खिलाफ करवाया मामला दर्ज !    धर्मपाल की फांसी पर 10 जुलाई तक रोक !    

भारत-पाक व्यापार में नकारात्मक सूची दिसंबर तक खत्म होगी

Posted On September - 6 - 2012

इस्लामाबाद, 6 सितंबर (भाषा)।  भारत के साथ व्यापार के लिए नकारात्मक सूची की व्यवस्था दिसंबर तक खत्म हो जाएगी और उसके साथ पाकिस्तान सरकार भारत से वाहनों के इंजन का आयात खोल सकती है।
वाणिज्य मंत्री मखदूम आमीन फहीम ने कहा है कि नकारात्मक सूची खत्म करने के संबंध में प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
नकारात्मक सूची की व्यवस्था के तहत 1,209 वस्तुओं को छोड़कर शेष सभी वस्तुओं के आपसी व्यापार की अनुमति है। फहीम ने कल पाकिस्तानी संसद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में एक सकारात्मक सूची से एक नकारात्मक सूची व्यवस्था की ओर रुख किया और अगले साल की शुरुआत में भारत को सबसे तरजीही राष्ट्र का दर्जा देने का सैद्धांतिक रूप से निर्णय किया है।
फहीम ने कहा कि।,000 सीसी से कम इंजन क्षमता के सस्ते वाहनों का भारत से आयात किया जा सकता है। नकारात्मक सूची में वाहन क्षेत्र के की कुल 385 वस्तुएं शामिल हैं।


1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading ... Loading ...
Share |
Both comments and pings are currently closed.

Comments are closed.

  • मौसम

    Delhi, India 46 °CBlowing Dust
    Chandigarh, India 45 °CSunny
    Ludhiana,India 45 °CSunny
    Dehradun,India 38 °CHaze

क्रिकेट

Powered by : Mediology Software Pvt Ltd.