पी खुराना
प्रश्न : मेरी जन्मतिथि 03-08-1980 है। मेरी शादी का योग कब तक बनता है? लव-मैरिज हो सकती है या नहीं?
साक्षी, चंडीगढ़
उत्तर : साक्षी जी, आपकी शादी का योग 5 सितम्बर 2012 से 27 अक्तूबर 2015 के बीच बनता है। इस समय के दौरान आप निम्र उपाय करें : सोते समय सिर उत्तर दिशा की ओर करके सोयें तथा प्रत्येक बृहस्पतिवार का व्रत रखें। बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें। आपके वर का मूलांक 2, 4, 6, या नाम अक्षर एन, आर हो तो आपकी वैवाहिक जिन्दगी खुशहाल रहेगी।
प्रश्न : मेरी जन्म तिथि 5-12-1984 है। मैंने कम्प्यूटर डिप्लोमा किया हुआ है। अब मैं होटल मैनेजमेंट में एम.बी.ए. कर रहा हूं। मेरा नौकरी का कहीं भी काम नहीं बन रहा है। कृपया बताएं कि मैं कौन-सा व्यवसाय करूं?
मुहम्मद, मोहाली
उत्तर : मुहम्मद जी, आपकी कुंडली काल सर्प दोष ने पीडि़त है जिस वजह से आपको यह परेशानियां आ रही हैं। आप विधिपूर्वक इस दोष का उपचार करें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप प्रत्येक शनिवार एक खोपा, चांदी का सर्प व एक हकीक लें। उसे 7 बार अपने सिर से घुमायें और फिर उसे चलती नदी में प्रवाह करें। ऐसा कम से कम 21 शनिवार करें तथा एक काले घोड़े की नाल का छल्ला शनिवार को धारण करें। धीरे-धीरे सभी परेशानियां कम होनी शुरू होंगी। आप भविष्य हेतु किसी भी प्रकार का निर्णय ले सकते हैं।
प्रश्न : मेरी जन्मतिथि 18-3-1968 है। मेरी पदोन्नति नहीं हो पा रही है। कोई न कोई अड़चन आ जाती है। कृपया बतायें कि कब तक पदोन्नति का योग बनता है? कोई उपाय भी बतायें।
आरके शर्मा, अबस
उत्तर : शर्मा जी आपकी कुंडली आंशिक काल सर्प दोष तथा गुरु-चांडाल योग से पीडि़त है जिस वजह से आपको इस तरह की परेशानियां आ रही हैं। आप किसी विद्वान से इस दोष का विधिपूर्वक उपाय करवायें। आपकी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होनी शुरू हो जायेंगी। इसके साथ-साथ यदि आप पुखराज रत्न धारण करते हैं तो आपके लिए लाभकारी रहेगा। पुखराज कम से कम 9 रत्ती का होना चाहिए तथा जब भी आप अपने उच्च अधिकारी से अपनी पदोन्नति बारे बात करें तो ï3 बार ‘ऊं ह्रीं क्रीं मे स्वाहा’ मंत्र का जाप कर इलायची मुंह में रखें व फिर बात शुरू करें।
प्रश्न : मेरी जन्मतिथि 2-11-1968 है। पूरा शरीर कमजोर है, जोर से बोल भी नहीं सकता। कृपया कोई उपाय बताएं जिससे मेरा स्वास्थ्य ठीक हो सके।
नवनीत,अबस
उत्तर : नवनीत जी, आप रोजाना प्रात:काल सूर्य उदय से पूर्व उठें व क्लाकवाइज सैर करें तथा सायंकाल में एन्टीक्लावाइज सैर करें। आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है। आप एक माणिक रत्न जो 6 से 7 रत्ती के बीच हो, रविवार को प्राणप्रतिष्ठा करवाकर धारण करें तथा कोशिश करें जितना पानी पी सकें, पीयें।