करीब एक करोड़ से बने भंडारे के लिए पकवान !    पूर्व प्रधानमंत्री अशरफ ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी !    शशिकांत शर्मा होंगे कैग के नये प्रमुख !    रपटें लीक नहीं करता कैग : विनोद राय !    अद्र्धसैनिक बलों के लिए चार ट्रेनों में अतिरिक्त वातानुकूलित डिब्बा !    पूर्व सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा !    किश्तवाड़ में जवान ने की दो साथियों की हत्या !    रोहतक में मुठभेड़; एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार !    कश्मीर में शिक्षक का अपहरण !    पाकिस्तान में टैगोर को श्रद्धांजलि के लिए कार्यक्रम आयोजित !    

हरियाणा में होगा 97000 करोड़ का निवेश

Posted On September - 12 - 2012

चंडीगढ़ 12 सितम्बर (हप्र)। हरियाणा में वर्ष 2005 के बाद से विगत सात वर्षों के दौरान राज्य में 61,000 करोड़ रुपये का निवेश हैं, जिसमें 9629 करोड़ रुपये का सीधा पूंजी निवेश शामिल है तथा 97,000 करोड़ रुपये का निवेश पाइप लाइन में है। यह राज्य सरकार की उद्योग मैत्री नीति एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए सृजित किए गए सौहार्दपूर्ण वातावरण को दर्शाता है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि देश का सर्वाधिक उद्योग वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल है, जहां 1359 बड़ी एवं मध्यम औद्योगिक इकाइयां तथा लगभग 82,000 लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों का एक मजबूत औद्योगिक आधार संचालित है। वर्ष 2010-11 के दौरान 48,500 करोड़ रुपये का राज्य से निर्यात हुआ। सूचना प्रौद्योगिक के निर्यात में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है, जहां से 23,000 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। विश्व के सूचना प्रौद्योगिकी-बीपीओ कार्यबल का 4 प्रतिशत गुडग़ांव से है। टैक्टर, यात्री कार, क्रेन व जेसीबी के उत्पादन में हरियाणा देश में अग्रणी है।


1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading ... Loading ...
Share |
Both comments and pings are currently closed.

Comments are closed.

  • मौसम

    Delhi, India 44 °CHaze
    Chandigarh, India 43 °CSunny
    Ludhiana,India 43 °CSunny
    Dehradun,India 36 °CHaze

क्रिकेट

Powered by : Mediology Software Pvt Ltd.